Admissions For 2026-27
काव्य सुरभि आयोजन 

Date of Upload: 2026-02-07

6 फरवरी 2026 प्रांगण  में कक्षा दूसरी एवं तीसरी के  विद्यार्थियों ने कविता पाठ में उत्साहपूर्वक भाग लिया और भावपूर्ण रूप से कविताओं का पाठ किया।अपनी स्पष्ट उच्चारण क्षमता, भावाभिव्यक्ति एवं मंच‑प्रस्तुति, तथा शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से  विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए यह आयोजन सार्थक एवं प्रेरणादायी  सिद्ध हुआ। कक्षा‑वार प्रस्तुत कविताएँ इस प्रकार रहीं—

कक्षा दूसरी-

  • 2A – ‘मजे‑मजे में गाता चल’
  • 2B – ‘समझदार बिल्लियाँ’
  • 2C – ‘धरती माँ के बच्चे’
  • 2D – ‘मेरी बगिया’
  • 2E – ‘स्वच्छता का संदेश’
  • 2F – ‘शून्य’
  • 2G – ‘परोपकार’ 

कक्षा तीसरी-

  • 3A – ‘कैसे दिखते गाँव?’
  • 3B – ‘समय का महत्त्व’
  • 3C – ‘दो चिड़ियाँ’
  • 3D – ‘हमारे त्योहार’
  • 3E – ‘गुरुत्वाकर्षण बल’
  • 3F – ‘पेड़ लगाओ धरा सजाओ’

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में काव्य‑रुचि विकसित करना, भाषा‑कौशल को सुदृढ़ बनाना तथा आत्मविश्वास बढ़ाना था।

Sanskaar valley
Sanskaar valley
Sanskaar valley
Sanskaar valley